हरदोई: इंसाफ के लिये दर-दर भटक रहा दिव्यांग, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
हरदोई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिये गरीब,असहाय, दिव्यांग व महिलाओं के न्याय दिलाने के लिये रात-दिन एक किये हुए है। वहीं दूसरी तरफ रामराज्य की परिकल्पना के विपरीत बेनींगज कोतवाल अपनी मनमानी पर पूरी तरह उतारु नजर आ रहे है। बेनींगज कोतवाली के प्रतापनगर चौराहा निवासी …
हरदोई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिये गरीब,असहाय, दिव्यांग व महिलाओं के न्याय दिलाने के लिये रात-दिन एक किये हुए है। वहीं दूसरी तरफ रामराज्य की परिकल्पना के विपरीत बेनींगज कोतवाल अपनी मनमानी पर पूरी तरह उतारु नजर आ रहे है। बेनींगज कोतवाली के प्रतापनगर चौराहा निवासी दिव्यांग जगरुप भारती अपने पड़ोसी दंबगों से बचने के लिये लगातार थाने मे प्रार्थना पत्र दे रहा है।
लेकिन दंबगों के प्रभाव मे दबे दरोगा को इस दिव्यांग की पीड़ा न तो दिखाई दे रही है, न ही सुनाई दे रही है। जगरूप भारती ने रो-रो कर अपना दुखड़ा सुनाते हुये बताया कि उसके पड़ोसी जुग्गीलाल पुत्र विक्रम, सुषमा पत्नी जुग्गीलाल, ममता पुत्री जुग्गीलाल व अरुण पुत्र जुग्गीलाल मिलकर लड़ाई झगड़े के पुराने विवाद के चलते खुन्नस मानकर आए दिन उसे व उसके घर वालों को परेशान करते हैं। 10 नवंबर 2021 को उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिससे वह लोग रंजिश मानकर उससे व उसके घर वालों से हर पल झगड़ा करने का मौका तलाशते रहते हैं।
इतना ही नहीं धारा 376 के झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं।जिससे उसका व उसके घर वालों का रहना मुश्किल हो गया है। उसको जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। 30 अगस्त की शाम को सभी लोग एक राय होकर उसके दरवाज़े पर पहुंचें और गाली-गलौज करते हुये मारपीट करने पर आमदा हो गए।
जिससे हम लोग परेशान हो चुके हैं।इन दंबंगो के खिलाफ अब तक पुलिस चौकी से ले कर कोतवाली तक में 11 शिकायतें दे चुका है।लेकिन अभी तक एक भी पुलिस वाला उसके दरवाज़े पर झांकने तक नहीं आया। दिव्यांग जगरुप ने एक बार फिर इंसाफ के लिए पुलिस अफसरों से फरियाद की है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: DM ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लताड़
