कानपुर: ग्रीनपार्क में बॉलीवुड का लगेगा तड़का, 9 सितंबर को आएंगे तेंदुलकर, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 10 सितंबर से होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इस बार बॉलीवुड सितारों की चमक देखने को मिलेगी। मैच से पहले यहां पहली बार 2 घंटे का बॉलीवुड नाइट प्रोग्राम रखने का प्लान है। इससे पहले 9 सितंबर को सचिन तेंदुलकर शहर आ जाएंगे। सीरीज के कन्वीनर …

कानपुर। शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 10 सितंबर से होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इस बार बॉलीवुड सितारों की चमक देखने को मिलेगी। मैच से पहले यहां पहली बार 2 घंटे का बॉलीवुड नाइट प्रोग्राम रखने का प्लान है। इससे पहले 9 सितंबर को सचिन तेंदुलकर शहर आ जाएंगे। सीरीज के कन्वीनर अनस बकई ने के अनुसार कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों से बात हो चुकी है। प्लेयर्स, अंपायर, क्रू मेम्बर्स और प्रोडक्शन टीम के अलावा कलाकारों के लिए शहर के ज्यादातर होटलों में कमरे बुक कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आने के लिए CM योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए टीमों के आने का सिलसिला सात सितंबर से शुरू हो जाएगा। सभी टीमों के खिलाड़ी अपने समय से शहर पहुंच जाएंगे। अनस ने बताया कि सचिन तेंदुलकर जो इंडियन लीजेंड्स के कप्तान हैं वो 9 सितंबर को कानपुर वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह के साथ चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेंगे। इसके अलावा अन्य टीमों के प्लेयर मैच के हिसाब शहर आ जाएंगे। ग्रीन पार्क में होने वाले कार्यक्रम के लिए इस बार कोरोना जरूरी प्रतिबंध भी नहीं होगा।

बॉलीवुड नाइट में नोरा, श्रृद्धा, मलाइका आएंगी!
बॉलीवुड नाइट के लिए अनस ने बताया कि नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, मलाइका अरोड़ा और कार्तिक आर्यन से बात चल रही है। लगभग पूरी बातें फाइनल हो चुकी हैं। इसके अलावा आफ्टर पार्टी के लिए भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनविटेशन भेजा गया है।

प्रोडक्शन टीम आज पहुंचेगी
प्रोडक्शन टीम आज मुंबई से कानपुर पहुंच जाएगी। शनिवार से टीम ड्रोन के साथ कैमरे का भी प्रयोग कर मैदान का जायजा लेगी। छह सदस्यों वाली यह टीम ग्रीन पार्क के एक-एक कोने को अपने कैमरे में कैद करेगी। ग्रीन पार्क से जुड़ी कुछ यादों को संजोने का भी काम करेगी।

लैंडमार्क होटल में होगी पार्टियां
कन्वीनर अनस ने बताया कि रोड सेफ्टी के हर मैच के बाद आफ्टर पार्टी होगी। जितनी भी आफ्टर मैच पार्टियां होंगी, वो सिर्फ लैंडमार्क होटल में ही होंगी। इसके लिए होटल के मैनेजमेंट को पहले से ही जानकारी दे दी गई है। आफ्टर मैच पार्टी का माहौल कानपुर में पहली बार देखने को मिलेगा। इन पार्टियों में सिर्फ और सिर्फ प्लेयर्स और स्टाफ ही रहेगा।

यह भी पढ़ें:-ग्रीनपार्क सभागार में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों के साथ डीएम ने की बैठक, देंखे प्रस्तावित मैच लिस्ट

संबंधित समाचार