बरेली: 109 स्कूलों में चलाया गया क्रॉस चेकिंग अभियान, 28 टीचर्स मिले नदारद
बरेली, अमृत विचार। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर स्कूलों में छापामारी की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीएसए के निर्देश पर दमखोदा व फतेहगंज पश्चिमी के 109 परिषदीय स्कूलों में क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक नदारद मिले। बीएसए ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …
बरेली, अमृत विचार। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर स्कूलों में छापामारी की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीएसए के निर्देश पर दमखोदा व फतेहगंज पश्चिमी के 109 परिषदीय स्कूलों में क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक नदारद मिले। बीएसए ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन व मानदेय अवरूद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि आनलाइन व आफलाइन स्कूलों का निरीक्षण कराया गया था। अनुपस्थित रहे सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ चेतावनी दी गई है। 15 सितंबर तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: लंपी रोग से बचाव के लिए दो लाख के सापेक्ष आई पांच हजार वैक्सीन
