फर्जी मदरसों और विद्यालयों पर होगी कार्रवाई: गुलाब देवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि फर्जी मदरसों और विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। त्यागी समाज के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सपा की त्यागी पॉलिटिक्स को सभी लोग समझ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी …

मेरठ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि फर्जी मदरसों और विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। त्यागी समाज के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सपा की त्यागी पॉलिटिक्स को सभी लोग समझ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार को मेरठ पहुंचीं।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकारी अनुदान लेने के लिए चलाए जा रहे मदरसों और विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी संस्थान भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। छात्रवृत्ति घोटालों को रोकने के लिए मदरसों और विद्यालयों की जांच कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षण उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है। गुलाब देवी ने कहा कि स्कूलों में खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में भी सुविधाएं दी जाएगी। स्कूलों में किताबों की कमी की जांच कराई जाएगी।

मेरठ कमिश्नरी पार्क में चल रहे त्यागी समाज के आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि त्यागी समाज को लेकर सपा की पॉलिटिक्स को सभी समझ रहे हैं। भाजपा को सभी को लेकर साथ चलती है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण की जांच के लिए सपा ने नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जांच के लिए भेजा है, जो अपनी रिपोर्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देगा।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन में नई जागृति आई है। उनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल होगी। इस अवसर पर सर्किट हाउस में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल देव आदि उपस्थित रहे। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री ने मवाना में आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक विनोद की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आपातकाल में जनता पर बहुत अत्याचार हुए, उनके नाखून तक उखाड़े गए- गुलाब देवी

संबंधित समाचार