यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से थे बीमार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनावो अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रामवीर उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता थे। वे 65 साल के थे। लंबे समय तक बसपा में रहे। उन्होंने कई बार मंत्री …
हाथरस। उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनावो अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रामवीर उपाध्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता थे। वे 65 साल के थे। लंबे समय तक बसपा में रहे। उन्होंने कई बार मंत्री पद पर रहकर राजनीति के शिखर को छुआ। विधान सभा चुनाव से पूर्व ही उन्होंने बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। हाथरस जिले की सादाबाद सीट से 5 बार विधायक बनने वाले रामवीर उपाध्याय को इस बार का सामना करना पड़ा था। चुनाव हारने से पहले ही वो बीमार चल रहे थे।
जिले की सभी सीटों से विधायक रहने वाले रामवीर उपाध्याय का जन्म हाथरस के बामोली गांव में 1957 में हुआ था। उनकी शिक्षा हाथरस जिले में हुई। फिर एलएलबी करके उन्होंने मेरठ तथा गाजियाबाद में वकालत भी की. 1991 के चुनाव से पहले वे क्षेत्र में सक्रिय हुए। 1996 में वह हाथरस से बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़े, जीते और पहली ही बार में मायावती के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने।
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से थे बीमार#RamveerUpadhyay #UttarPradesh #Hathras pic.twitter.com/mSOyQ6epU2
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 3, 2022
इसी दौरान उन्हें 3 मई 1997 को हाथरस को अलीगढ़ से पृथक करके नया जिला बनवाने का श्रेय हासिल हुआ। हाथरस सीट से वह बीएसपी की टिकट पर 1996, 2002 व 2007 में विधायक चुने गए और हर बार मायावती मंत्रिमंडल में मंत्री बने। पूर्व ऊर्जा मंत्री और मायावती के निकट के कद्दावर नेताओं में उनकी पहचान है। 2012 का चुनाव रामवीर उपाध्याय हाथरस की सिकंदराराऊ सीट से लड़े और जीते भी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री रामवीर उपाध्याय जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 3, 2022
2017 में रामवीर सादाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने और उन्हें जिले की सभी सीटों से भी विधायक रहने का श्रेय हासिल है। उनकी पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं जो जिला पंचायत की अध्यक्ष है। उसके बाद उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली।
ये भी पढ़ें : प्रसपा प्रमुख शिवपाल ने चढ़ाई बाहें- कहा, अब आर-पार की होगी लड़ाई
