बाराबंकी: खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत, 14 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग लखनऊ बहराइच हाइवे पर आज भोर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चौदह लोग लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इन घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग लखनऊ बहराइच हाइवे पर आज भोर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चौदह लोग लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इन घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना रामनगर के महंगूपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर एक डबल डेकर बस नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा से गोवा के लिए जा रही थी। थाना रामनगर के मंहगूपुर स्थित हनुमान मंदिर पास पहुंचने पर बस अचानक से पंचर हो गई। जिस पर बस का ड्राइवर रोड किनारे बस लगाकर टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक की जोरदार ठोकर के बाद वहां यात्रियों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे में इस दुर्घटना में 4 लोग, चक्र बहादुर बली उम्र 40 वर्ष निवास तुलसीपुर सड़क नेपाल, प्रेम थारू उम्र 25 वर्ष राप्ती सोनवारी विनोना बनके नेपाल, शीतल थारू उम्र 22 वर्ष राप्ती सुनारी विनोना बनके नेपाल सहित एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि शुषित थारू उम्र 19 वर्ष निवासी बनकेरा पट्टी सुनारी नेपाल, अमृत गिरी उम्र 18 वर्ष, हर योगी उम्र 18 वर्ष, संतोष बुद्ध मागर 18 वर्ष, विजय थारू उम्र 15 वर्ष, मनमथ कवर उम्र 38 वर्ष, मनोज गिरी उम्र 16 वर्ष निवासी राप्ती सोनवारी विनोना बनके नेपाल, कॉल बहादुर विशराना निवासी दुलिया जिला मुक्ति नेपाल, पदमा रोमा उम्र 35 वर्ष निवासी गजियाभारी नेपाल सहित राहुल धाबी उम्र 29 वर्ष देवास नेपाल समेत 10 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों हरि शरण पुत्र प्रेम बहादुर उम्र 45 वर्ष तरवन नेपाल, कृष्णा पुत्र अंबर उम्र 28 वर्ष दंगे नेपाल, काली बहादुर पुन पुत्र नीला धवाईपुन उम्र 46 वर्ष निवास सोलाबन जिला रुकुम नेपाल, रीता कुमार थारू पत्नी रामबहादुर थारू उम्र 35 वर्ष स्वास बरदिया नगर बनके नेपाल, अमर बहादुर पुत्र चमराय थारू उम्र 24 वर्ष निवास राप्ती सुनारी विनोना बनके नेपाल सहित चंद्र बहादुर पुत्र सूर्यवीर उम्र 55 वर्ष देवास राप्ती सुनारी विनोना बनके नेपाल की हालत नाजुक देखने पर डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल यात्रियों ने बताया कि वह सभी मजदूर हैं, और काम के सिलसिले में नेपाल से गोवा जा रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब यह हादसा हुआ। उस समय सभी यात्री बस में सो रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इस संबंध में जिला अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार पांडेय ने बताया कि छह गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। छह यात्रियों को रेफर किया गया है, सभी घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों में नाबालिग भी शामिल

जिला अस्पताल से मिली घायलों की सूची में कुछ नाबालिग युवक भी काम की तलाश में नेपाल से गोवा जा रहे थे। इन युवकों से बात करने पर इन्होने बताया कि वह गोवा में होटल में नौकरी करने में जा रहे हैं।

एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। छह यात्रियों को रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों का यहीं इलाज किया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यात्रियों को वापस नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें-यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार