सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक  शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक  शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों सहित विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोरा से इस मामले में पूछताछ की थी।

17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए एक आरोप पत्र दाखिल किया था। ईडी के मुताबिक, नोरा और जैकलीन को चंद्रशेखर से लग्जरी कारें और अन्य महंगे तोहफे मिले थे ।

यह भी पढ़ें:-रणदीप हुड्डा ने फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए बहाया पसीना, घटाया वजन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका