कानपुर: घूम-घूमकर बेचते थे चरस करते थे लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 106 मोबाइल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर और अन्य जिलों में घूम-घूमकर चरस बेचने और मोबाइल लूट करने वाले दो लोगों को कानपुर साउथ की बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को लुटेरों के पास से 106 मोबाइल, एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित कानपुर, आगरा, अजमेर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लूटपाट करते …

कानपुर। शहर और अन्य जिलों में घूम-घूमकर चरस बेचने और मोबाइल लूट करने वाले दो लोगों को कानपुर साउथ की बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को लुटेरों के पास से 106 मोबाइल, एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित कानपुर, आगरा, अजमेर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लूटपाट करते थे। लुटेरों पर पहले से कई थानों में गैंगस्टर, लूट, चोरी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।

नए पुल से दबोचे गए दोनों

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि बाबूपुरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नए पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से दो लुटेरों को पकड़ा है। दोनों के पास से दो बैग में 106 लूट किए मोबाइल और एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम कर्नलगंज के बब्लू जिलानी का हाता निवासी परवेज उर्फ चिकना और मुंशीपुरवा निवासी शाहरुख उर्फ नूर आलम बताया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि दोनों लुटेरे, कानपुर, आगरा, अजमेर समेत विभिन्न पर्यटक जिलों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे ने लूटपाट करते थे।

नेपाल भेजते थे मोबाइल फोन

लूट के मोबाइलों को नेपाल भेजा जाता था, जहां उनके आइइएमआई नंबर बदल दिए जाते हैं और दोबारा इस्तेमाल में मोबाइल लाए जाते थे। दोनों लुटेरे गिरोह के सरगना हैं। इनके गिरोह में 12 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं।जो मोबाइल लूटने के बाद शाहरुख और परवेज को देते थे। उसके बदले में दोनों उन्हें रुपये नहीं बल्कि उसके बदले उसी कीमत पर चरस दे देते थे। डीसीपी ने बताया गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही।

यह भी पढ़ें-बरेली: 37 मुकदमों का टॉप 10 बदमाश, चरस में गिरफ्तार

संबंधित समाचार