आगरा: हादसा नहीं विवाहिता की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। विवाहिता कुमकुम उर्फ भाग्यश्री के साथ हादसा नहीं हुआ था। गृह क्लेश में पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद हादसा साबित करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सच सामने आया। इसको लेकर पति ने दलील दी थी कि गैस चूल्हे …

आगरा, अमृत विचार। विवाहिता कुमकुम उर्फ भाग्यश्री के साथ हादसा नहीं हुआ था। गृह क्लेश में पति ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद हादसा साबित करने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सच सामने आया। इसको लेकर पति ने दलील दी थी कि गैस चूल्हे पर गिर जाने से जलकर पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस उसे जेल भेजने के बाद अब अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताते चलें अलीगढ़ निवासी कुमकुम (28) की शादी 10 फरवरी 2015 को महादेव नगर निवासी फैक्टरी कर्मी मनोज गोस्वामी से हुई थी। 6 और 3 साल की दो बेटियां हैं। कुमुकुम के भाई अखिलेश ने बताया था कि 30 अगस्त को ससुरालियों ने उन्हें फोन कर कुमकुम के जल जाने की खबर दी। वह लोग पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। शक जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से आया। इस पर पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि दंपती में आए दिन झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के बाद कुमकुम चाय बनाने आई थी। पीछे से आकर पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: कचहरी भी नहीं रखा पाई पुलिस, सात चैंबरों के ताले चटकाए

संबंधित समाचार