पदक जीतकर काशीपुर पहुंचीं जस्सी का जोरदार स्वागत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी कर चुकीं हैं सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। लखनऊ राजभवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होकर लौटीं काशीपुर की किसान पुत्री जसविंदर कौर जस्सी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। काशीपुर पहुंचने पर शनिवार को आर्य नगर स्थित जिम में पहलवानों ने फूल मालाएं पहनाकर जस्सी का स्वागत किया। 29 अगस्त को लखनऊ राजभवन में …

काशीपुर, अमृत विचार। लखनऊ राजभवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होकर लौटीं काशीपुर की किसान पुत्री जसविंदर कौर जस्सी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। काशीपुर पहुंचने पर शनिवार को आर्य नगर स्थित जिम में पहलवानों ने फूल मालाएं पहनाकर जस्सी का स्वागत किया।

29 अगस्त को लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उदयपुर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर काशीपुर निवासी जसविंदर कौर जस्सी को चांदी का मेडल पहनाकर सम्मानित किया था।

जस्सी ने बताया कि 19-22 अप्रैल तक उदयपुर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में प्रतिभाग किया। 63 किग्रा भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर 448 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता था। अब आगामी वर्ष में होने वाली पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी है। स्वागत करने वालों में जिम ट्रेनर यासर अली, शाहनवाज, फैज, उदित, पीयूष, संतोष कौर, सुनील प्रजापति, बेबी कौर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार