लखनऊ : वेडिंग साइट से पनपा प्यार, लाखों की ठगी कर युवती फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । अगर आप शादी के सपने संजो रहे हैं और जीवनसाथी की तलाश में वेडिंग साइट का सहारा ले रहे हैं। तब आपको सचेत रहने की जरूत हैं, कहीं आप भी ठगी का शिकार न हो जाएगा। राजधानी के पीजीआई थानें में एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती के …

अमृत विचार, लखनऊ । अगर आप शादी के सपने संजो रहे हैं और जीवनसाथी की तलाश में वेडिंग साइट का सहारा ले रहे हैं। तब आपको सचेत रहने की जरूत हैं, कहीं आप भी ठगी का शिकार न हो जाएगा। राजधानी के पीजीआई थानें में एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने शादी का झांसा देकर युवक से लाखों की रूपयों की रकम हड़प ली। ठगी का एहसास होने पर युवक ने लड़की से रकम वापस मांगी, जिसके बाद लड़की दुष्कर्म के झूठे मुकदमें में युवक को फंसा देने की धमकी देने लगी। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से आगरा जनपद के मंटोली थानाक्षेत्र निवासी मोहम्मद इमरान खान के मुताबिक, पांच साल पहले जीवनसाथी की तलाश के लिए अपना बायोडाटा एक वेडिंग साइट पर तैयार अपलोड किया था। साल 2018 में उसकी मुलाकात लखनऊ की रहने वाली सादिया सिद्दीकी उर्फ अलीशा से हुई थी। बातचीत करने के बाद युवती ने पीड़ित को मिलने के लिए आलमबाग नहरीया स्थित एक मॉल में बुलाया था। पीड़ित ने बताया कि सादिया अपनी बहन आशा सिद्दीकी उर्फ शब्बो के साथ उससे मिलने आई थी।

उस वक्त सादिया ने बताया कि वह एसजीपीजीआई हॉस्पिटल के समाने बनीं एल्डिको कॉलोनी में रहती है। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसके पिता का देंहात हो चुका है। उस पर घर खर्च के साथ मां-बहन की जिम्मेदारी है। उस वक्त सादिया ने कहाकि वह उस शख्स ने निकाह कराना चाहेगी जो उसके घर की जिम्मेदारी उठा सके। इस दौरान इमरान ने सादिया की शर्त हामी भर दी और मुलाकात करने के बाद वह आगरा लौट आया।

इसके बाद दोनों अक्सर मोबाइल घंटो बातचीत करने लगे। पीड़ित ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद वह कई बार सादिया से मिलने लखनऊ आया। इस दौरान वह सादिया से प्यार करने लगा। इस बात का फायदा उठाते हुए सादिया हर महीने इमरान से रुपयों की मांग करने लगी और ऑनलाइन शापिंग की डिमांड भी करने लगी। पीड़ित ने बताया कि पिछले पांच सालों में सादिया ने साढ़े सात लाख रुपये हड़प लिए हैं और ढ़ाई लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग में खर्च करवा दिए है।

जब पीड़ित को सादिया पर शक हुआ दो उसने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन सादिया ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद इमरान ने सादिया से अपनी रकम वापस मांगी तो वह दुष्कर्म झूठे मुकदमें में उसे फंसा देने की धमकी देने लगी। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट अर्जी दायर की।

कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने जालसाज बहनों समेत उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही जालसाज महिलाओं की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : गहने समेट कर दुल्हन फरार, इंस्टाग्राम ने खोला पत्नी का राज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज