बलिया: सड़क हादसे में घायल लोगों के इलाज में लापरवाही, DM ने दिया जांच का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सड़क हादसे में घायल लोगों के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले की जांच के आदेश दिये गये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-मनियर मार्ग पर शनिवार सुबह मनियर की ओर से आ रही टेम्पो व बांसडीह की ओर …

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सड़क हादसे में घायल लोगों के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले की जांच के आदेश दिये गये है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-मनियर मार्ग पर शनिवार सुबह मनियर की ओर से आ रही टेम्पो व बांसडीह की ओर से जा रही मोटरसाइकिल में आमने सामने भिड़त हो गयी। इस घटना में पांच बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए।

ग्रामीण घायलों को लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचे जहाँ डाक्टर नहीं रहने पर पांच गम्भीर घायलों को लेकर परिजन जिला अस्पताल चले गए तथा उन्हें भर्ती कराया।

घायलों में शामिल बच्चे बांसडीह पढ़ने के लिए आ रहे थे। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें घायलों का उपचार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा फर्श पर लेटाकर करने का दावा किया गया है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में अनुपस्थित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी करेंगे। उन्होंने घायलों का उपचार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा करने के आरोप पर स्पष्ट किया है कि घायलों का उपचार फार्मासिस्ट ने किया है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप,मौत स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा जांच

संबंधित समाचार