मुरादाबाद : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से तनावग्रस्त युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुर का है। गांव निवासी सत्यपाल सिंह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से तनावग्रस्त युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुर का है। गांव निवासी सत्यपाल सिंह और उनके बेटे का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका कॉसमॉस में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ले जाने के लिए कह दिया था कि वह अब कभी ठीक नहीं हो पाएंगे। इसको लेकर सतपाल का दूसरा बेटा 20 वर्षीय अमन काफी डिप्रेशन में था।

रविवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने घटना की सूचना अमन के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सहित दो गो-तस्कर गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

 

 

संबंधित समाचार