Kanpur Weather Update: तेज धूप और उमस ने छकाया, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर एक बार फिर तेज धूप और उमस से परेशान है। रविवार की सुबह से ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम के जानकारों की माने तो मानसून की अक्षीय रेखा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकी है। इसी वजह से एक बार फिर वर्षा में कमी आई है। वर्षा न …

कानपुर। शहर एक बार फिर तेज धूप और उमस से परेशान है। रविवार की सुबह से ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम के जानकारों की माने तो मानसून की अक्षीय रेखा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसकी है।

इसी वजह से एक बार फिर वर्षा में कमी आई है। वर्षा न होने से लोग परेशान है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ स्थान पर छिटपुट वर्षा जरूर होगी, लेकिन तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

रविवार को दोपहर में पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही होने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज धूप भी खिलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो सकता है।

कानपुर मंडल में कम होगी बारिश

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुतिबक कानपुर मंडल में अगले कुछ दिन तक वर्षा की गतिविधि कम होने की संभावना जताई है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। डा. पांडेय के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नम हवा में कमी आने से मौसम शुष्क हो रहा है। इसी वजह से गर्मी के साथ उमस का भी अहसास हुआ है।

इसलिए बढ़ रही गर्मी

कानपुर सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में मानसून की रेखा अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, बांग्लादेश व असम होते हुए नागालैंड की ओर गुजर रही है। जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें-Weather Update: जानें आज किस राज्य में जारी है मूसलाधार बारिश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म