रायबरेली: जंगल में महिला पर विशाल अजगर ने किया हमला, क्षेत्र में फैली दहशत
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में बकरी चराने जंगल में गई एक महिला पर विशाल अजगर ने अचानक हमला करके उसे दबोचने की कोशिश की। महिला अजगर से भिड़ गई तो उसके पैर से मांस नोचकर अजगर भाग गया है। इस आदमखोर अजगर से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घायल महिला का सीएचसी में उपचार …
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में बकरी चराने जंगल में गई एक महिला पर विशाल अजगर ने अचानक हमला करके उसे दबोचने की कोशिश की। महिला अजगर से भिड़ गई तो उसके पैर से मांस नोचकर अजगर भाग गया है। इस आदमखोर अजगर से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया गया है।
क्षेत्र के ग्राम सरैला निवासिनी महिला श्यामा पत्नी राजाराम रविवार को गांव से बाहर जंगल में बकरी चराने गई थी। जंगल में बह बकरियों को एकत्र करके दोपहर वापस घर लौट रही थी, तो अचानक एक झाड़ी से विशाल अजगर ने उस पर हमला कर दिया। अजगर महिला को दबोचना चाहता था, किंतु अजगर केवल महिला का पैर पकड़ पाया था। उसके बाद महिला अजगर से भिड़ गई और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी।
इस बीच अजगर की पकड़ ढीली हुई तो महिला ने उससे अपना पैर छुड़ा लिया। किंतु अजगर इसके पैर से करीब एक इंच मांस नोचकर भाग गया। घायल महिला भागकर किसी प्रकार घर पहुंची , उसके बाद उसको सीएचसी लाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार हुआ है। इसके बाद उसके परिजन महिला का झाड़ फूंक भी कराया है। उधर जंगल में आदमखोर अजगर की बात सुनकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
यह भी पढ़ें-बहराइच: अजगर ने घर में जमाया डेरा, लोगों में दहशत
