हरदोई: खाई में पड़ा मिला युवक का सड़ा गला शव, गहोरा के सत्यपाल के रूप में हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद पाली मार्ग पर एक। डिग्री कॉलेज के निकट 10 फीट गहरी खाई में मोटरसाइकिल सहित एक युवक का शव सड़ा गला बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई । शव की शिनाख्त ग्राम गहोरा के एक युवक के रूप में हुई है। सरपंच …

हरदोई। शाहाबाद पाली मार्ग पर एक। डिग्री कॉलेज के निकट 10 फीट गहरी खाई में मोटरसाइकिल सहित एक युवक का शव सड़ा गला बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई । शव की शिनाख्त ग्राम गहोरा के एक युवक के रूप में हुई है। सरपंच सरदार के मजदूर अपने खेतों में काम कर रहे थे।

उसी समय भयंकर बदबू आने के कारण उन्होंने बदबू के स्थान पर देखा तो एक युवक का शव और उसके पास में एक बाइक पड़ी हुई दिखाई दी। जिससे वह भयभीत हो गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक चार दिन पहले से पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया।

गहोरा के सत्यपाल 28 पुत्र रामरतन के रूप में पहचान हुई। इधर सूचना पाकर एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया । प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र का कहना है युवक शराब का आदी था शराब पीकर शहर से अपने गांव की ओर जा रहा होगा। तभी उसकी बाइक 10 फीट गहरी खाई में चली गई खाई में चली गई। बड़ी-बड़ी घास होने की वजह से राहगीर नहीं देख पाए।

शव सड़ जाने के बाद उत्पन्न बदबू से युवक के खाई में पड़े होने की खबर मिली। सत्यपाल पिछले चार दिनों से अपने घर से गायब था। परिजनों ने आज ही कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद ही सत्यपाल का पाली मार्ग की खाई से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-बरेली: 11 महीने से बेटा गायब, न्याय न मिलने से आहत पिता SSP ऑफिस में बैठा, कहा- खुलासा न होने तक नहीं जाऊंगा

संबंधित समाचार