मुरादाबाद : एचटी लाइन का तार टूटने से एक घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओवरलोड के कारण शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में जैन मंदिर के पास एचटी लाइन का तार टूट गया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। मरम्मत के 15 मिनट बाद ही फिर ट्रिप हो गई। पीटीसी बिजलीघर के उपखंड अधिकारी सुशांत कुमार ने बताया कि दोपहर करीब दो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ओवरलोड के कारण शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में जैन मंदिर के पास एचटी लाइन का तार टूट गया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। मरम्मत के 15 मिनट बाद ही फिर ट्रिप हो गई।

पीटीसी बिजलीघर के उपखंड अधिकारी सुशांत कुमार ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे जैन मंदिर के पास 11 हजार केवीए की लाइन का तार टूट गया। इससे इलाके की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर पहुंची बिजली टीम ने मरम्मत के बाद सप्लाई चालू कर दी। करीब तीन बजे तक लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 15 मिनट बाद ही फिर से लाइन ट्रिप कर गई। करीब आधे घंटे बाद फिर से आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान पीटीसी बिजली घर से बिजली घर से जुड़े अन्य मोहल्लों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर हिमगिरी कालाेनी में भी जंपर फुंकने से ढाई घंटे बिजली का संकट रहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड के कारण जंपर फुंकने की वजह से बिजली काटनी पड़ी।

बरात पर टूटकर गिरा तार तो कटी लाइट
मझोला क्षेत्र में कई वर्ष पहले एक बरात पर तार टूटकर गिर गया था। उसी समय से इस लाइन से आपूर्ति बंद है और लोगों ने धीरे-धीरे इन तारों के नीचे ही अपने मकान बना लिए। 10 साल बीतने के बाद भी विभाग ने एचटी लाइन नहीं हटाई। जो लोगों के गले की फांस बनकर रह गई है। हालांकि इन तारों के नीचे घर बनवाने वालों ने भी बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बिना यहां आशियाना बना लिया।

ये भी पढ़ें:- माकपा ने त्रिपुरा सरकार पर रोजगार के झूठे दावे करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार