कानपुर: नाबालिग बोली- पिता ने जबरन करा दी बुजुर्ग से शादी, चंगुल से छूटी तो बयां किया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी की जबरन शादी उसकी उम्र से कई गुना बड़े शख्स से कराने का आरोप है। बेटी का कहना है कि उसकी उम्र 16 साल है और उसके पिता ने 50 साल के बुजुर्ग से शादी करा दी। बेटी ने मारपीट का आरोप भी लगाया …

कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी की जबरन शादी उसकी उम्र से कई गुना बड़े शख्स से कराने का आरोप है। बेटी का कहना है कि उसकी उम्र 16 साल है और उसके पिता ने 50 साल के बुजुर्ग से शादी करा दी। बेटी ने मारपीट का आरोप भी लगाया है। चंगुल से छूटकर वापस आई बेटी ने अपना दर्द बयां किया है। अब किशोरी ने अपने ही पिता के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाली पीड़िता का कहना है पिता हब्दुल हामिद 7 साल पहले मां को छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने रक्षाबंधन के दिन अपने घाटमपुर स्थित आवास पर बुलाया था। इसी दौरान उन्होंने जबरन मेरी शादी 50 साल के वृद्ध फरीद से करा दी। इसदौरान मैने लाख विरोध किया पर उन्होंने मेरी एक ना सुनी।

मारते थे खाना भी नहीं देते थे

पीड़िता ने बताया कि जिससे मेरी शादी कराई गई वह मुझे रोज मारता था। कमरे में बंद कर रखते थे और खाना भी नहीं देते थे। पीड़िता ने बताया कि शादी के 20 दिन बाद मैं वहां से किसी तरह से अपनी जान बचाकर निकल पाई। हालांकि, पीड़िता ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं, नौबस्ता थाना इंचार्ज मानवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बरेली: साहब! पोतों से चोरी और लड़कियों से गंदा काम करवाती है बहू, बच्चों का बचपन बचा लीजिए…

संबंधित समाचार