वृद्ध हत्याकांड का खुलासा: चोरी के ताने से परेशान युवक ने वृद्ध की गला रेतकर की हत्या
बहराइच। कोतवाली देहात के अरनवगंज गांव निवासी एक दलित वृद्ध की 31 अगस्त को दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मांस काटने वाला छुरा भी बरामद कर सीज कर दिया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी …
बहराइच। कोतवाली देहात के अरनवगंज गांव निवासी एक दलित वृद्ध की 31 अगस्त को दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मांस काटने वाला छुरा भी बरामद कर सीज कर दिया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी द्वारा 15 हजार का इनाम दिया जाएगा।
कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत शेखदहीर के मजरा अरनवगंज निवासी दलित राम गोपाल 31 अगस्त को अपने आटा चक्की के कारखाने में बैठा था। तभी उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना का मुआयना कर पुलिस की तीन टीम को खुलासा के निर्देश दिए थे। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह बताया कि कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी और उप निरीक्षक दिवाकर तिवारी समेत 18 सदस्यीय टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया था।
एएसपी ने बताया कि मृतक राम गोपाल और उसके पुत्रों द्वारा शफी पुत्र जमील को बार बार चोर कहा जा रहा था। जिससे वह नाराज चल रहा था। चोरवा कहकर पुकारने से शफी नाराज हो गया। उसने 31 अगस्त को मांस काटने वाले छुरा से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद छुरा और कपड़ा को सीज कर दिया है। एएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
विवेचना के दौरान एक नाम हटाया
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या वाले दिन मृतक की पत्नी ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही दुष्कर्म के मामले में सुलह न करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। लेकिन विवेचना के दौरान ऐसा कोई। मामला नहीं आया न ही हत्याकांड में दूसरा आरोपी संलिप्त पाया गया। जिस पर एक नामजद का नाम केस से हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें-बहराइच: वृद्ध की हत्या का मुकदमा दर्ज, देर रात को एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
