अयोध्या: बड़े रविवार को सूर्यकुंड पर उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दर्शननगर स्थित पौराणिक सूर्यकुंड मंदिर में बड़े रविवार को भगवान भास्कर के दर्शन-पूजन करने को आस्था उमड़ पड़ी। भक्तों ने धूमधाम से सूर्य जयंती मनाई। भोर में 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। मेले को देखते हुए मंदिर परिसर व बाहर दुकानें सजी रहीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था …

अयोध्या, अमृत विचार। दर्शननगर स्थित पौराणिक सूर्यकुंड मंदिर में बड़े रविवार को भगवान भास्कर के दर्शन-पूजन करने को आस्था उमड़ पड़ी। भक्तों ने धूमधाम से सूर्य जयंती मनाई। भोर में 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। मेले को देखते हुए मंदिर परिसर व बाहर दुकानें सजी रहीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक प्रबंध रहे।

पौराणिक सूर्यकुंड मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मान्यता है इसी दिन भगवान सूर्य का जन्म हुआ था। मंदिर के पुजारी नागा विजयनारायण दास उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि भगवान सूर्य का दर्शन करने से व्यक्ति के कायिक, वाचिक व मानसिक पाप सदा-सदा के लिए नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सूर्य ही काल चक्र के प्रणेता हैं। पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य महार्षि कश्यप के पुत्र होने के नाते काश्यप भी कहलाए। इस बार सौंदर्यीकरण के चलते मेला सूर्यकुंड परिसर से बाहर लगा।

मेले के दौरान महराजगंज एसओ दिनेश सिंह सहित तमाम पुलिस के अधिकारी तैनात रहे। कुंड में जल पुलिस की स्टीमर चल रही थी। वाहनों को दूर ही रोक दिया जा रहा था। शाम तक तीन लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके थे। मंदिर में 6 से भी अधिक पुजारी है

यह भी पढ़ें –Nagaland: पूर्वी नागालैंड को अलग राज्य बनाने की मांग तेज, 20 विधायकों ने दी ये बड़ी चेतावनी

संबंधित समाचार