अयोध्या: मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गए 5 अध्यापक
अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के पांच अध्यापकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान संस्थापक के तौर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व मुख्य अतिथि निवर्तमान समाजवादी शिक्षक सभा के …
अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के पांच अध्यापकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मान संस्थापक के तौर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व मुख्य अतिथि निवर्तमान समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजक समाजवादी शिक्षक सभा निवर्तमान जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोकी यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामनिहोर, मुमताज नगर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अख्तर बानो, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर तारुन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पवन व दान बहादुर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान देकर पूरे प्रदेश में शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को सम्मानित करने का काम विगत कई वर्षों से चल रहा है। संचालन शिक्षक सभा के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, गंगासिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल, छेदी सिंह, महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, बलराम यादव, राम अचल यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
यह भी पढ़ें –शिक्षक दिवस पर विशेष: सुगम की चाह नहीं, 34 साल से दुर्गम में सेवा दे रहे हैं बागेश्वर के शिक्षक महेश
