मछली विक्रेता के घर मिली एक करोड़ 40 लाख की नकदी, कहां से आए रुपये? हो रही जांच
कोलकाता। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने रविवार को प्रदेश के मालदा जिले में एक मछली विक्रेता के घर पर छापेमारी की। इस दौरान जांच विभाग ने मछली विक्रेता के घर से करीब 1.4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धन का …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने रविवार को प्रदेश के मालदा जिले में एक मछली विक्रेता के घर पर छापेमारी की। इस दौरान जांच विभाग ने मछली विक्रेता के घर से करीब 1.4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धन का स्रोत और उसने यह संपत्ति कैसे जमा की। इसका पता लगाने के लिये जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी ने मछली विक्रेता जयप्रकाश साहा के गजोल स्थित आवास पर छापेमारी कर वहां से नकदी बरामद की।
अधिकारी ने कहा कि कुल राशि 1,39,03,000 रुपये थी। अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या साहा नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, क्योंकि यह क्षेत्र भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है।
यह भी पढ़ें:-दलितों को घरों से निकाले जाने के मामले में मुख्य सचिव, डीजीपी को तलब करेगा अनुसूचित जाति आयोग
