अब ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवा होगी आसान, दिसंबर तक 300 शाखाएं खोलेंगे बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वित्तीय समावेशन अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के उन ग्रामीण इलाकों में दिसंबर 2022 तक करीब 300 शाखाएं खोलेंगे जहां बैंकिंग सेवाएं अब तक नहीं पहुंच पाई हैं। एक सूत्र ने बताया कि ये नई शाखाएं बैंकिंग सेवाओं से अब तक अछूते रहे उन सभी गावों में खोली जाएंगी …

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक वित्तीय समावेशन अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के उन ग्रामीण इलाकों में दिसंबर 2022 तक करीब 300 शाखाएं खोलेंगे जहां बैंकिंग सेवाएं अब तक नहीं पहुंच पाई हैं।

एक सूत्र ने बताया कि ये नई शाखाएं बैंकिंग सेवाओं से अब तक अछूते रहे उन सभी गावों में खोली जाएंगी जहां की आबादी 3,000 से ज्यादा है। सर्वाधिक 95 शाखाएं राजस्थान में और 54 शाखाएं मध्य प्रदेश में खोली जाएंगी। सार्वजनिक बैंकों की 38 शाखाएं गुजरात में, 33 महाराष्ट्र में, 32 झारखंड में और 31 शाखाएं उत्तर प्रदेश में खोली जाएंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा इन क्षेत्रों में 76 शाखाएं और भारतीय स्टेट बैंक 60 शाखाएं खोलेगा।

ये भी पढ़ें- रिलायंस बीपी को मिलेगा ‘रूबी’ का साथ, केजी-डी6 गैस उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद

संबंधित समाचार