अयोध्या : मुख्य सचिव ने यश पैका के उत्पादों के निर्यात का दिया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र यश पैका लिमिटेड के प्रांगण में भी गए। यहां मिल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान यश पैका में गन्ने की खोई से बने कागज और टेबलवेयर यूनिट में उत्पादों को बनाने की विधि और प्रक्रिया को समझा व बनते …

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र यश पैका लिमिटेड के प्रांगण में भी गए। यहां मिल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान यश पैका में गन्ने की खोई से बने कागज और टेबलवेयर यूनिट में उत्पादों को बनाने की विधि और प्रक्रिया को समझा व बनते देखा।

दुर्गा शंकर ने खोई से बने उत्पादों की सराहना की और कर्मचारियों के जूनून की प्रशंशा करते हुए उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से इन उत्पादों के निर्यात हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण विशाल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा एवं कंपनी के लाइजन हेड गौतम घोष, ऑपरेशन हेड नरेंद्र अग्रवाल, कामर्शियल हेड मनोज मौर्य, एचआर हेड नवीना जॉन समेत अन्य वरिष्ठ मिल प्रबंधन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही अब कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

संबंधित समाचार