एटा: मूर्ति विसर्जन करने गये तीन युवक डूबे, दो को गोताखोरो ने बचाया, एक की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मूर्ति विसर्जन करने गए तीन युवक नहर में डूबने लगे। हालांकि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों को रेस्क्यू कर लिया है। जबकि एक युवक की तलाश जारी है। दरअसल, एटा कानपुर मार्ग पर थाना मलावन स्थित गाँव …

एटा, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मूर्ति विसर्जन करने गए तीन युवक नहर में डूबने लगे। हालांकि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों को रेस्क्यू कर लिया है। जबकि एक युवक की तलाश जारी है।

दरअसल, एटा कानपुर मार्ग पर थाना मलावन स्थित गाँव अकबरपुर के रहने वाले तीन युवक मूर्ति विसर्जन करने गये थे,इसी बीच तीनों युवक नहर के बहाव में फंस गये। युवकों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों को बचाने में सफलता हासिल की है,जबकि एक युवक की तलाश अभी जारी है। उधर नाराज गांव वालों ने एटा कानपुर हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि गांव के पास ही नहर स्थित है,जहां पर भारी तादात में पुलिस व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पानी में डूबे युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें –सीतापुर: रात में इंटरलॉकिंग निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने रुकवाया काम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म