बरेली: इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की बैठक, प्रवीण बने IBFA के नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन
बरेली, अमृत विचार। इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) की ओर से 11 सितंबर को जिला बेंच चैंपियनशिप के आयोजन के लिए फिट जोन हाउस राजेन्द्र नगर में बैठक की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम खान ने बताया की जिला बेंच चैंपियनशिप नाइस फिटनेस वर्ल्ड मिनी बाईपास बसंत बिहार में आयोजित होगी। चैंपियनशिप में मुख्य …
बरेली, अमृत विचार। इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन (IBFA) की ओर से 11 सितंबर को जिला बेंच चैंपियनशिप के आयोजन के लिए फिट जोन हाउस राजेन्द्र नगर में बैठक की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम खान ने बताया की जिला बेंच चैंपियनशिप नाइस फिटनेस वर्ल्ड मिनी बाईपास बसंत बिहार में आयोजित होगी। चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
नदीम खान ने बताया बरेली मंडल के लिए गर्व की बात है कि मंडल के चेयरमैन प्रवीण भारद्वाज को आईबीएफए की राष्ट्रीय कोर कमेटी टीम ने सर्वसम्मति से नॉर्थ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया है। आईबीएफए बरेली मंडल की पूरी टीम ने प्रवीण भारद्वाज को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में सुनील भाटिया, गिरजेश मिश्रा, निसार पहलवान, हाफिज खान, नवाजिश खान, रोहन भारद्वाज, आलम सिद्दीक़ी, बाबू भाई, शाहरुख, राघवेंद्र यादव, विपिन प्रजापति, अनमोल सक्सेना, नाजिम खान, रोहित तिवारी, अनुराग शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: शराब के रुपये मांगने पर दबंगों ने सेल्समैन को पीटा, मचा हंगामा
