बहराइच: जूनियर शिक्षक संघ ने अध्यापकों को किया सम्मानित
बहराइच, अमृत विचार। शहर के भानीरामका अतिथि भवन में जूनियर शिक्षक संघ चित्तौरा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत व संरक्षक राधा कृष्ण पाठक रहे। विशेष अतिथि के रुप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, वित्त …
बहराइच, अमृत विचार। शहर के भानीरामका अतिथि भवन में जूनियर शिक्षक संघ चित्तौरा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत व संरक्षक राधा कृष्ण पाठक रहे। विशेष अतिथि के रुप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी , प्रांतीय उपाध्यक्ष शबनम बानो, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सिराजुद्दीन न्यूटन ,जिलाध्यक्ष वसी अहमद खां रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने किया।
समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन अर्चन एवं वंदन से हुआ। मुख्य अतिथि राधा कृष्ण पाठक ने कहा की शिक्षक इस जगत का निर्माता है, वह बच्चों में संस्कार भरता है राष्ट्र को एकदम सभ्य नागरिक देता है। शिक्षक के बिना यह जगत अधूरा है। बीएसए अधिकारी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। शिक्षक के बिना संस्कार की कल्पना नहीं की जा सकती, समाज को सभ्य बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
राजनीतिक आर्थिक सामाजिक विकास शिक्षक के दम पर ही पुष्पित पल्लवित एवं फलित होते हैं। शिक्षक ही मानव को मानवीय गुणों से युक्त करता है हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान शिक्षा एवं शिक्षक का है आयोजन कर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दिया।
समारोह में अपने विचार प्रांतीय उपाध्यक्ष शबनम बानो प्रांतीय संयुक्त मंत्री सिराजुद्दीन न्यूटन एवं जिला अध्यक्ष वसी अहमद खां ने देते हुए कहा की शिक्षक एक गरिमा का पद है इस की गरिमा को बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है।
यह भी पढ़ें –अमरोहा: करंट की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
