अमरोहा : बदमाशों ने कार चालक को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। बदमाशों ने कार चालक को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कार चालक के साथ मारपीट की। जिससे चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना नेशनल हाईवे पर हई। क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी शाकिर …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। बदमाशों ने कार चालक को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कार चालक के साथ मारपीट की। जिससे चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
यह घटना नेशनल हाईवे पर हई। क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी शाकिर कार से शनिवार की रात संभल जा रहा था। जैसे ही व नेशनल हाईवे पर दरियापुर के निकट पहुंचा तभी बदमाशों ने उसकी कार रुकवाई और उसे गन पॉइंट पर ले लिया। उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने कार चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक से घटना की जानकारी की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामला मारपीट का मालमा संज्ञान में आया है, लूट की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: नकब लगाकर घर से की लाखों की चोरी, पहले भी एक माह में हो चुकी है कई चोरियां
