उन्नाव: नानामऊ तिराहे पर आग का गोला बनी बाइक, मचा हड़कंप
बांगरमऊ/ उन्नाव, अमृत विचार। नगर के नानामऊ मार्ग तिराहा पर अचानक बाइक में आग लग गई। यह देख कर चालक जलती बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ। दुकानदारों ने बाइक पर पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। फिर भी बाइक धू धू कर जलती रही। इस दौरान हरदोई उन्नाव मार्ग पर दोनों वाहनों का जाम …
बांगरमऊ/ उन्नाव, अमृत विचार। नगर के नानामऊ मार्ग तिराहा पर अचानक बाइक में आग लग गई। यह देख कर चालक जलती बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ। दुकानदारों ने बाइक पर पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। फिर भी बाइक धू धू कर जलती रही। इस दौरान हरदोई उन्नाव मार्ग पर दोनों वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मझगवां निवासी हरिभान पुत्र शिव मंगल अपने बड़े भाई कल्लू के साथ बाइक से आज दोपहर यहां आया था। शिवमंगल के अनुसार बाइक का इंजन बेहद गर्म हो रहा था। जिसे कारीगर को दिखाना था। लेकिन नगर के नानामऊ मार्ग तिराहे पर पहुंचते ही अचानक बाइक से तेज धुंआ और आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कर शिवमंगल बाइक सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पल भर में ही आग की ऊंची लपटों के साथ बाइक धू-धू कर जलने लगी।
नानामऊ मार्ग तिराहे के दुकानदारों ने जलती बाइक पर पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जलती बाइक पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बाइक जलने के दौरान प्रमुख मार्ग उन्नाव हरदोई रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के बाद बाइक को फुटपाथ पर खड़ी कर आवागमन बहाल कराया।
यह भी पढ़ें –बरेली: पांच महीने में 1.10 लाख मजदूरों को दिया गया रोजगार, साल 2021-22 में 82 करोड़ की धनराशि की गई खर्च
