Asia Cup 2022 : ‘उर्वशी रौतेला की हाय फिर से लग गई’, ऋषभ पंत के आउट होते ही वायरल हुए मजेदार मीम्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ हुए एशिया कप के सुपर-चार मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी। एक हफ्त में दोनों टीमों के बीच हुआ यह दूसरा मैच था, जिसमें दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत 14 रन बनाकर आउट हो गए।  ऋषभ पंत के जल्द …

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ हुए एशिया कप के सुपर-चार मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी। एक हफ्त में दोनों टीमों के बीच हुआ यह दूसरा मैच था, जिसमें दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत 14 रन बनाकर आउट हो गए।  ऋषभ पंत के जल्द आउट होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उर्वशी रौतेला से जोड़कर मजेदार मीम्स शेयर किए हैं।

इस मैच को देखने के लिए दुबई स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पहुंची थीं। ऐसे में जब टीवी स्क्रीन पर उर्वशी को दिखाया गया तो ऋषभ पंत और उनसे जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। ड्रेसिंग रूम से सामने आई ऋषभ पंत की एक फोटो देखकर फैंस ने मज़े लिए और लिखा कि कौन बुलाता है इसको मैच देखने के लिए। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने लिखा कि उर्वशी की हाय फिर से लग गई ऐसा लगता है।

बता दें कि 28 अगस्त को जब भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था, तब भी उर्वशी रौतेला मैच देखने के लिए पहुंची थीं। उस मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में शामिल ही नहीं किया गया था, ऐसे में फैंस ने मज़ाक उड़ाया था कि उर्वशी ग्राउंड में हैं, इसलिए ऐसा हुआ। इस बार ऋषभ प्लेइंग-11 में आए तो बल्ले से फेल हो गए और भारत मैच भी हार गया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ऋषभ पंत ने एक बार उनसे मिलने के लिए कई घंटे इंतजार किया, कई बार फोन कॉल भी कीं। जब वह दिल्ली में नहीं मिलीं तो ऋषभ पंत उनसे मिलने के लिए मुंबई भी चले गए थे। इस दावे को ऋषभ ने गलत बताया था और उर्वशी को ट्रोल करते हुए लिखा था कि मेरा पीछा छोड़ो बहन।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : ‘जब टेस्ट की कप्तानी छोड़ी, तब सिर्फ धोनी का मैसेज आया’, विराट कोहली के बयान ने मचाई सनसनी

संबंधित समाचार