हरदोई: शिक्षक दिवस पर 110 अध्यापक-अध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आर्यावर्त बैंक ने अहिरोरी बीआरसी पर हुए सम्मान समारोह में 110 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ उदयभान यादव के बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। शिक्षक दिवस पर अहिरोरी बीआरसी पर हुए सम्मान समारोह में आर्यावर्त बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंकुर गुप्ता, अहिरोरी के शाखा प्रबंधक अमित …

हरदोई। आर्यावर्त बैंक ने अहिरोरी बीआरसी पर हुए सम्मान समारोह में 110 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ उदयभान यादव के बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। शिक्षक दिवस पर अहिरोरी बीआरसी पर हुए सम्मान समारोह में आर्यावर्त बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंकुर गुप्ता, अहिरोरी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार व बम्हनाखेड़ा शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बीईओ उदयभान यादव की मौजूदगी में 110 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

इस दौरान उन्हें बैंक की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही इस बात का भरोसा दिलाया कि शिक्षक या शिक्षिका के भरोसे को कायम रखना बैंक की ज़िम्मेदारी है। बीईओ ने किए गए सम्मान को ले कर बैंक के प्रति आभार जताया। इस दौरान एआरपी राममूर्ति वर्मा, महेश कुमार, ट्रेनर संजीव मिश्रा व विवेक मिश्रा के अलावा सविता सिंह, सुनैना सिंह ने भी अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें:-निम्रत कौर और राधिका मदान ‘हैप्पी टीचर्स डे’ में करेंगी अभिनय , फिल्म 2023 में शिक्षक दिवस पर होगी रिलीज़

संबंधित समाचार