लेवाना होटल अग्निकांड: राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग भी हुये घायल, जानिये अस्पताल में भर्ती युवती ने क्या कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज सुबह जब आंख खुली तो सब तरफ धुंआ ही धुंआ था, कुछ समझ में नहीं आ रहा था,जानकारी की तब पता चला की होटल में आग लग गयी है। किसी तरह बांस की लगी फंट्टियों का हटाकर सांस लेने की कोशिश की, जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब जाकर होटल से निकल …

लखनऊ। आज सुबह जब आंख खुली तो सब तरफ धुंआ ही धुंआ था, कुछ समझ में नहीं आ रहा था,जानकारी की तब पता चला की होटल में आग लग गयी है। किसी तरह बांस की लगी फंट्टियों का हटाकर सांस लेने की कोशिश की, जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब जाकर होटल से निकल पाये। यह बातें सिविल अस्पताल में भर्ती युवती ने कही हैं।

युवती होटल में ठहरी हुई थी, जब होटल में आग लगी। इस दौरान अस्पताल में मौजूद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मी ने बताया कि उनके साथ के चार लोग भी लोगों को बचाते समय घायल हुये हैं। दरअसल, यह पूरी घटना आज सुबह हुई, सुबह का वक्त होने के चलते ज्यादातर लोग होटल के कमरों में आराम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कई लोगों को जानकारी तब हुई जब होटल में फैले धुंए से दम घुटने लगा। हालांकि इस बीच सुबह सात बजे से ही राहत एवं बचाव कार्य में फायर, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की कई टीमे जुट गयीं थी। जो लोग घायल हुये हैं उनके नाम श्रवण कुमार, राजकुमार, मिस मोना, कामिनी, चन्द्रसेन, प्रदीप मौर्य, अंश कौशिक बताये जा रहे हैं। वहीं घायल फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के नाम रोहित, बट्टू लाल, प्रदीप मौर्या, चंद्रेश यादव बताया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ लेवाना होटल अग्निकांड: hotel से बाहर आए शख्स ने सुनाई आप बीती, कही यह बात

संबंधित समाचार