Video: डॉक्टर बन गए भगवान, मौत को टक्क से छूकर आया ये इंसान! अचानक आया हार्ट अटैक, मुक्के मारकर यमराज से छीन ली मरीज की जान
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डॉक्टर के सामने कुर्सी पर बैठे एक मरीज को अचानक हार्ट अटैक आ गया लेकिन डॉक्टर ने तुरंत मरीज का इलाज कर उसकी जान बचा ली। बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह हमारे बीच मौजूद एक रियल हीरो का उदाहरण है। एक यूज़र ने …
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डॉक्टर के सामने कुर्सी पर बैठे एक मरीज को अचानक हार्ट अटैक आ गया लेकिन डॉक्टर ने तुरंत मरीज का इलाज कर उसकी जान बचा ली। बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह हमारे बीच मौजूद एक रियल हीरो का उदाहरण है। एक यूज़र ने कहा, डॉक्टर भगवान बन गए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहे डॉक्टर का नाम अर्जुन अधिनायक है।आप देखेंगे कि वह अपने केबिन में और उनके सामने दो लोग बैठे हैं। इनमें से एक शायद पेशेंट था जिसे अचानक ही दिल का दौरा पड़ गया।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डॉक्टर के सामने कुर्सी पर बैठे एक मरीज़ को अचानक हार्ट अटैक आ गया लेकिन डॉक्टर ने तुरंत मरीज़ का इलाज़ कर उसकी जान बचा ली। pic.twitter.com/XHkbxROEfS
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 5, 2022
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सामने बैठा शख्स आराम से बैठने के लिए कुर्सी पर पीठ टिकाता है और अचानक उसकी गर्दन पीछे की तरफ लटक जाती है।

ऐसा लगता है कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। डॉक्टर साहब तुरंत उसकी हालत समझ जाते हैं और अपनी सीट से उठकर उसके सीने पर धीरे-धीरे प्रेशर देते हैं। धीरे-धीरे पेशेंट को होश आता है और वह नॉर्मल हो जाता है। डॉक्टर ने दिखा दिया कि अगर समय पर सही इलाज दे दिया जाए तो पेशेंट को किसी भी बीमारी से उबारा जा सकता है।
ये भी पढ़ें : कोख में हिंदू था बच्चा, पैदा होते ही मुस्लमान हो गया, जानिए क्या है अनोखा मामला
