Kanpur Madhu Kapoor Murder: छह माह बाद मधु हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के स्वरूप नगर में हुए चर्चित मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घर आने वाले वकील के ड्राइवर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट के मकसद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर में पाश …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के स्वरूप नगर में हुए चर्चित मधु कपूर हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घर आने वाले वकील के ड्राइवर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट के मकसद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर में पाश इलाके स्वरूप नगर में कनकार्ड अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली ज्योतिषविद और वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ मधु कपूर की 13 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी।

मधु कपूर का रक्तरंजित शव फ्लैट के अंदर मिला था और उनकी नौकरानी सावित्री बाथरूम के अंदर बंधक मिली थी। जिसके बाद से पुलिस हत्यारों के को खोज रही थी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया हत्याकांड में फुटेज के आधार पर जांच की गई। तो सामने आया कि मधु के नजदीकी वकील सुधीर मेहरोत्रा का घर आना-जाना था। सुधीर का ड्राइवर विपिन भी मधु के घर आने-जाने लगा।

विपिन ने अपने दोस्त गौतम वाल्मीकि और कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले संदीप कुमार के साथ मिलकर लूट का प्लान बनाया। घर की रेकी की और लूटपाट के इरादे से 13 फरवरी की रात को मधु की हत्या की। मास्टर माइंड ड्राइवर विपिन वारदात में शामिल जरूर था। लेकिन पहचान खुलने के डर से वो कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट के भीतर नहीं गया। वो बाहर से ही इंस्ट्रक्शन देता रहा। उसके दोनों दोस्तों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

मधु कपूर की बेटी नीरू टंडन कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को दोपहर 11 बजे थाने बुलाया। उनके सामने तीनों हत्यारोपियों को पेश किया गया। अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: पूर्व विधायक अमनमणि ने सीएम योगी से लगाई पिता अमरमणि और मां मधु मणि को रिहा कराने की गुहार

संबंधित समाचार