अयोध्या: बेसिक शिक्षा मंत्री को शिक्षामित्र संघ ने समस्याओं को लेकर भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। इस ज्ञापन में शिक्षामित्रों को 62 वर्ष आयु तक स्थाई कर 40000 रुपये वेतनमान निर्धारित करने, महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के निकट विद्यालय …

अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।

इस ज्ञापन में शिक्षामित्रों को 62 वर्ष आयु तक स्थाई कर 40000 रुपये वेतनमान निर्धारित करने, महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के निकट विद्यालय में स्थानांतरित कर व पुरुष शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी के लिए एक अवसर देने की मांग प्रमुखता से की गई।

इसके अलावा शिक्षा मित्रों को शिक्षक की भांति मेडिकल अवकाश, बीमा योजना एवं आकस्मिक अवकाश को 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देते समय संगठन के महामंत्री राम दर्शन यादव, आशुतोष प्रताप सिंह, विजय कुमार, ओम प्रकाश यादव, आशीष श्रीवास्तव, विजय कुमार, संतोष पाण्डेय, राम प्रकाश पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने की नेपाली सेना प्रमुख से मुलाकात, विभिन्न सैन्य उपकरण सौंपे

संबंधित समाचार