अयोध्या: सीएमओ के निरीक्षण में दो सीएचसी पर चिकित्सक नदारद मिले
अयोध्या, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अजय राजा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया और गोसाईगंज का निरीक्षण किया। दोनों सीएचसी पर सीएमओ को एक – एक चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर डाक्टरों से जवाब तलब किया है। इसके अलावा उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। सीएमओ सोमवार को सीएचसी मया …
अयोध्या, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अजय राजा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया और गोसाईगंज का निरीक्षण किया। दोनों सीएचसी पर सीएमओ को एक – एक चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर डाक्टरों से जवाब तलब किया है। इसके अलावा उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया।
सीएमओ सोमवार को सीएचसी मया बाजार और गोसाईगंज पहुंचे। मरीजों से इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने लोगों से स्टॉफ के व्यवहार के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों सीएचसी अधीक्षकों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता और जांच आदि को लेकर निर्देश दिए। उन्हें सीएचसी मया बाजार में डा विनोद कुमार और सीएचसी गोसाईगंज में डा अंशुमान गुप्ता अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई और सीएचसी अधीक्षक को अनुपस्थित चिकित्सकों का स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम हाऊस का भी निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित स्टॉफ को अपनी जिम्मेदारी के भलीभांति निर्वहन के साथ साथ पोस्टमार्टम हाऊस की साफ सफाई दैनिक रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही पोस्टमार्टम कक्ष में एग्जॉस्ट लगाने, खिड़की और दरवाजे की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें –उत्तरकाशी: थत्यूड़ मोटर मार्ग में भूस्खलन से यातायात प्रभावित
