लखनऊ: कल से निजी अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा, बिना एनओसी चलते मिले तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में होटल लेवाना अग्निकांड से चिकित्सा विभाग ने सबक लिया है। कल से राजधानी में विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग के आलावा कई अन्य तरह कि जरूरी एनओसी न होने पर निजी चिकित्सालय सील कर दिए जाएंगे। इस कार्रवाई के आशय का एक पत्र सोमवार को सीएमओ लखनऊ कि तरफ से जारी …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में होटल लेवाना अग्निकांड से चिकित्सा विभाग ने सबक लिया है। कल से राजधानी में विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग के आलावा कई अन्य तरह कि जरूरी एनओसी न होने पर निजी चिकित्सालय सील कर दिए जाएंगे। इस कार्रवाई के आशय का एक पत्र सोमवार को सीएमओ लखनऊ कि तरफ से जारी कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार ऐसी ही कार्रवाई कुछ समय पहले हुई थी, जिसमे हरदोई रोड के कई निजी चिकित्सालय और पैथालॉजी को सील किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इस अभियान पर रोक लग गयी। कल से इस अभियान को दोबारा शुरू किया जाएगा जिसमे असुरक्षित अस्पतालों को सील करने कि कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –लखीमपुर खीरी: जिला अस्पताल में बंद हुआ अल्ट्रासाउंड, महिलाओं को झेलनी पड़ेगी मुसीबत

संबंधित समाचार