बरेली: कमजोर मानसून की भरपाई के लिए उद्यान विभाग निशुल्क देगा मिनी किट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में मानसून कमजोर होने से किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क मिनी किट की डिमांड भेजी गई है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। विभाग ने शासन से 600 किट मांगी हैं। इसमें कम समय में होने वाली फसलों के बीज किसानों को निशुल्क उपलब्ध …

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में मानसून कमजोर होने से किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क मिनी किट की डिमांड भेजी गई है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। विभाग ने शासन से 600 किट मांगी हैं। इसमें कम समय में होने वाली फसलों के बीज किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक के अनुसार इस योजना में शासन की ओर से आठ से अधिक तरह की सब्जियों के बीज वाली मिनी किट मुहैया कराई जाएगी। जिसमें 200 मटर, 100- मूली, 150 पालक, 100 मेंथी, 50 धनिया की मिनी किट की मांग भेजी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नियंत्रित तापमान एवं नमी में नर्सरी तैयार की जाती है। इसलिए पौधे निरोग होते हैं। किसान नर्सरी डालने के खर्च और उसके जोखिम से बच जाते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: रोजगार सेवकों ने निकाला पैदल मार्च, उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए की नारेबाजी

 

 

संबंधित समाचार