कानपुर: बुढ़वा मंगल कल, मुस्तैद रहेगी पुलिस, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालु पूजन अर्चन करेंगे। पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार की रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से छह सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। यहां एसीएम भी …

कानपुर, अमृत विचार। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालु पूजन अर्चन करेंगे। पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार की रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से छह सेक्टर और दो जोन में बांटा गया है। यहां एसीएम भी तैनात किए गए हैं। वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। सभी को कतार में लगकर ही दर्शन करना होगा। इसी तरह दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर जीटी रोड, सोटे वाले हनुमान मंदिर किदवई नगर, बाला जी मंदिर नेहरू नगर , रैना मार्केट स्थित बाल हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रहेगी।

पनकी हनुमान मंदिर में भक्त जगह- जगह भंडारे का आयोजन करेंगे। यहां मंदिर के महंत जितेंद्र दास की तरफ से केक काटा जाएगा और प्रभु को अर्पित किया जाएगा। हनुमत सेवा समिति 10 हजार हनुमान चालीसा का वितरण करेगी। पूरे परिसर में पीटीजेड कैमरे लगाए गये हैं। ड्रोन कैमरों से पूरे परिसर पर निगरानी की जाएगी। सिविल डिफेंस वालंटियर तथा मंदिर के वॉलिंटियर्स जगह-जगह तैनात रहेंगे। मन्दिर परिसर में मजबूत बैरीकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर और पनकी हनुमान मंदिर में बेरीकेडिंग कर दी गई है। बाला जी मंदिर नेहरू नगर में भी हनुमान जी का तुलसी दल से श्रृंगार किया जाएगा। भक्तों को दर्शन में दिक्कत न हो इसके लिए मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: कोरोनाकाल की मदद नहीं मिल पाई, तकनीकी झमेले में फंसी 100 वाहन चालकों की 12 लाख की धनराशि

संबंधित समाचार