बरेली: जिला अस्पताल में फैक्टर 8 का टोटा, हायर सेंटर जाने को मजबूर मरीज
बरेली, अमृत विचार। जिले में हीमोफीलिया से ग्रसित मरीज जिला अस्पताल में फैक्टर 8 इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं, लेकिन 15 दिन से अस्पताल से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। यहां इंजेक्शन का टोटा है। ऐसे में मरीज हायर सेंटर जाने को मजबूर हैं। सोमवार को करीब 10 हीमोफीलिया ग्रसित मरीज …
बरेली, अमृत विचार। जिले में हीमोफीलिया से ग्रसित मरीज जिला अस्पताल में फैक्टर 8 इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं, लेकिन 15 दिन से अस्पताल से मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। यहां इंजेक्शन का टोटा है। ऐसे में मरीज हायर सेंटर जाने को मजबूर हैं। सोमवार को करीब 10 हीमोफीलिया ग्रसित मरीज पहुंचे। इंजेक्शन न मिलने पर उन्होंने एडीएसआईसी से शिकायत की। एडीएसआईसी ने बताया कि मेडिकल कॉरपोरेशन को 10 दिन पहले डिमांड भेज दी गई है, लेकिन अभी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
फैक्टर इंजेक्शन का उपयोग
हीमोफीलिया के मरीज को फैक्टर 8 व 9 का टीका लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता है। अगर हीमोफीलिया के मरीज जरा भी लापरवाही करके इसे लगवाने से बचते हैं तो रक्तस्त्राव होने या चोट लगने पर रक्त बंद नहीं होने का खतरा बढ़ जाता है। रक्तस्राव होने पर मरीज को 2 घंटे के अंदर इसका टीका चाहिए होता है।
ये भी पढ़ें – बरेली: मॉडल शॉप के बाहर झगड़ रहे थे शराबी, आईजी ने पकड़वाया
