IND vs SL, Asia Cup 2022 : ‘करो या मरो’ मुकाबले में आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 के सुपर-चार मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आज (6 सितंबर) श्रीलंका से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होगा। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 के सुपर-चार मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आज (6 सितंबर) श्रीलंका से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होगा। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। इस मुकाबले को जीतकर ही भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रह पाएंगी। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम सुपर-4 का एक मुकाबला अफगानिस्तान से जीत चुकी है। ऐसे में उसकी कोशिश यह मैच जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का करने की ओर होगी।
श्रीलंका के खिलाफ भारत को अपना बेस्ट प्लेइंग-11 इलेवन मैदान पर उतारना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने तीन-तीन बदलाव कर दिए थे। इस दौरान दिनेश कार्तिक का टीम से बाहर रहना चौंकाने वाला रहा। कार्तिक ने टीम में वापसी के बाद लगातार फिनिशर का रोल निभाया है। यही नहीं चोटिल रवींद्र जडेजा का स्थान लेने वाले अक्षर पटेल को भी इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब इस अहम मुकाबले में प्लेइंग-11 चुनते हुए टीम इंडिया को पिछली गलती दोहराने से बचना होगा।
पॉसिबल प्लेइंग इलेवन: भारतीय टीम में पिछली बार ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई और दीपक हुडा को मौका मिला था। इस बार प्लेइंग इलेवन में फिर से बदलाव संभव है। ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक ले सकते हैं। वहीं आवेश खान की वापसी भी तय है। उधर, श्रीलंका की टीम में फेरबदल की गुंजाइश कम है।
25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हुई भिड़ंत
भारत और श्रीलंका के बीच अबतक 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भिड़ंत हुई है, जिसमें से भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं श्रीलंका ने सात मैचों में जीत हासिल की और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछले पांच मैचों की बात करें तो भारत ने तीन और श्रीलंका ने दो में कामयाबी हासिल की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, आर.अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, और अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ें : US Open 2022 : राफेल नडाल हुए उलटफेर का शिकार, फ्रांसेस टियाफो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
