मुरादाबाद : 31 अक्टूबर को बार चुनाव का मतदान, एक नवंबर से मतगणना
मुरादाबाद ,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद मुरादाबाद में बार चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा और एक नवंबर से मतों की गिनती की जाएगी। सोमवार को एल्डर्स कमेटी बार चुनावों का ऐलान कर कार्यक्रम की घोषणा की गई …
मुरादाबाद ,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के हस्तक्षेप के बाद मुरादाबाद में बार चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा और एक नवंबर से मतों की गिनती की जाएगी। सोमवार को एल्डर्स कमेटी बार चुनावों का ऐलान कर कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी चुनाव कराने में हो रही देरी पर यूपी बार काउंसिल ने पत्र लिखकर जवाब मांगा था। इसके चलते सोमवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने बार सभागार में बैठक बुलाई।
कमेटी के चेयरमैन रमा शंकर व सदस्य सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि बार चुनाव के लिए एजेंडा जारी हो गया है। उनके अनुसार दीपावली को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित किया जाएगा। चेयरमैन रमाशंकर व सुभाष चंद्र गुप्ता के अनुसार 15 सितंबर को अधिवक्ताओं को सदस्यता के लिए अपना सभी बकाया जमा करने को कहा गया है। इसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई जा जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘शिक्षक पूजनीय, शब्दों में बयां नहीं कर सकते महानता’
