मुरादाबाद : PNG गैस पाइपलाइन लीकेज होने से लगी आग, मची अफरातफरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को मझोला थाना के रामतलैय्या इलाके में पीएनजी गैस पाइप लाइन लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो इलाके में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को मझोला थाना के रामतलैय्या इलाके में पीएनजी गैस पाइप लाइन लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो इलाके में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमन विभाग के फायर कर्मी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, आग लगने का मुख्य कारण अभी तक सामने नहीं आया है, जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत टोरेंट गैस कंपनी से की गई थी, लेकिन कंपनी के लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
