संभल में डबल मर्डर से फैली सनसनी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
सम्भल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में महिला और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब आठ घंटे के भीतर दोनों के खून से लथपथ शव 200 मीटर की दूरी पर पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे एसपी ने आसपास …
सम्भल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में महिला और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब आठ घंटे के भीतर दोनों के खून से लथपथ शव 200 मीटर की दूरी पर पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे एसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, घटना ग्राम उमेदपुर के पास की है। इसी गांव का शीशपाल सोमवार रात को खेत पर सिंचाई कर रहा था। उसने बताया कि रात 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी । उसके कुछ ही देर बाद गंगा के किनारे से बोलेरो जाती दिखाई दी। लेकिन अधिक दूर होने की वजह से वह बोलेरो में बैठे लोगों में से किसी को नहीं पहचान पाया। गोली चलने की आवाज सुनकर उसने रजुपरा थाने के एक सिपाही को इसकी जानकारी दी। इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार को घटना सेअवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शीशपाल के बताए स्थान पर जंगल में छानबीन करने लगे। तभी पुलिस को सिर में गोली लगा एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई। शव के पास टूटा और पुराना तमंचा पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी में रखवा दिया।
इसके बाद मंगलवार सुबह जंगल जा रहे ग्रामीणों को गांव के ही रामकिशोर पुत्र वेदराम के गन्ना के खेत के पास एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। रात को व्यक्ति व सुबह महिला का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास में साक्ष्य जुटे का प्रयास किया तो पुलिस को महिला के शव के पास पर्स पड़ा दिखाई दिया। पर्स में घर की चाभी का गुच्छा, 35 हजार पांच सौ रुपये, आधारकार्ड व राशन कार्ड मिला। आधार कार्ड पर किरन सोर पति महेंद्र सोन (52) निवासी गांधी नगर पूर्वी दिल्ली लिखा हुआ है। पुलिस ने आधार कार्ड को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को सिर में गोली लगे व्यक्ति का शव मिला है। कांबिंग के दौरान दो सौ मीटर की दूरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला के सिर पर पत्थर या ईंट से वार कर हत्या करने का आशंका है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आधार कार्ड के पते पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। – चक्रेश मिश्रा, एसपी
ये भी पढ़ें : संभल: भूख, प्यास और बीमारी से दो गायों की मौत, छह महीने में 30 से अधिक पशुओं की मौत
