भाजपा विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा से विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा से विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।  इसके अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: टावर पर चढ़कर सभासद ने दी आत्महत्या की धमकी

संबंधित समाचार