अयोध्या: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लगभग 2 साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की महिला 22 वर्षीय स्मिता यादव मंगलवार की …
अयोध्या। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लगभग 2 साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की महिला 22 वर्षीय स्मिता यादव मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई थी। वापस लौटी तो पसीने से तरबतर थी तथा आते ही चारपाई पर गिरी और बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मृतका का विवाह 2 वर्ष पूर्व संदीप यादव के साथ हुआ था। प्रकरण की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई तो मायके वाले भी मौके पर पहुंच गये।
स्थानीय लोगों ने प्रकरण की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर आ गई। हल्का दारोगा अरुण कुमार सिंह ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही, लेकिन उसका पति तथा मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इस संबंध में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारण की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा। पुलिस तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
