Women’s Big Bash League : मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगी जेमिमा रोड्रिगेज, रेनेगेड्स का छोड़ा साथ
मेलबर्न। मेलबर्न स्टार्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आठवें सत्र के लिए मंगलवार को भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के साथ अनुबंध करने की घोषणा की। जेमिमा ने जारी बयान में कहा,‘‘ मैं स्टार्स परिवार से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मुझे बताया गया कि वह स्टार्स से जुड़ने वाली पहली भारतीय हूं और यह …
मेलबर्न। मेलबर्न स्टार्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आठवें सत्र के लिए मंगलवार को भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के साथ अनुबंध करने की घोषणा की। जेमिमा ने जारी बयान में कहा,‘‘ मैं स्टार्स परिवार से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मुझे बताया गया कि वह स्टार्स से जुड़ने वाली पहली भारतीय हूं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।’’
? Hi @JemiRodrigues pic.twitter.com/RbrYXSShmg
— Melbourne Stars (@StarsBBL) September 6, 2022
पहले रेनेगेड्स के लिए खेलती थीं
22 साल की भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई लीग में अब तक मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलती थीं। उन्होंने पिछले सीजन में 116 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे।
?? Our first ever Indian player.
Welcome to the #StarsFamily, @JemiRodrigues!
Details ⏬https://t.co/b51jd8eyio pic.twitter.com/5fxqPQyunB
— Melbourne Stars (@StarsBBL) September 6, 2022
मुंबई में जन्मी यह बल्लेबाज स्टार्स के लिए खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनेगी। वह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (मेलबोर्न रेनेगेड्स) और पूजा वस्त्राकर (ब्रिस्बेन हीट) के बाद डब्ल्यूबीबीएल के आठवें सत्र के लिए किसी टीम से जुड़ने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। जेमिमा इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। उन्होंने 2018 में 17 साल की उम्र में भारत की तरफ से पदार्पण किया था। वह अभी तक भारत के लिए 58 टी20 और 21 वनडे मैच खेल चुकी हैं।
? International signing! ?
After spending a season with the Renegades, Jemimah Rodrigues has made the switch to cross-town rivals the @StarsBBL! #WBBL08 @JemiRodrigues pic.twitter.com/HQSh7zgSKt
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) September 6, 2022
ICC प्लेयर ऑफ द मंच के लिए नामित
एक दिन पहले जेमिमा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुई थीं। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहिला मैकग्रा को भी नॉमिनेट किया गया था। इन तीनों को पिछले महीने के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।
ये बी पढ़ें : जेमिमा रोड्रिगेज को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए किया गया नामांकित, कॉमनवेल्थ गेम्स में किया था शानदार प्रदर्शन
