रामपुर में 8 और कोरोना पॉजिटिव मिले
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को 143 लोगों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, एक मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी कोरोना संक्रमित दिल्ली, तमिलनाडु, बैंग्लोर,गुड़गांव से आए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को जौहर …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को 143 लोगों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, एक मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी कोरोना संक्रमित दिल्ली, तमिलनाडु, बैंग्लोर,गुड़गांव से आए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को जौहर अस्पताल में रखा गया है।
शहर के मोहल्ला घेर मियां खां निवासी 18 वर्षीय किशोरी के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है मोहल्ले को हॉट स्पाट बनाते हुए सील कर दिया गया है। जबिक, भैंसोड़ी शरीफ मिलक की 38 वर्षीय और 48 वर्षीय दो महिलाओं एवं एक 23 वषीर्य युवक की जांच रिपोर्ट में कोराना पॉजिटिव आने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है।
बगदादी साहब का मजार निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे क्षेत्र को हॉट स्पाट बनाते हुए सील कर दिया गया है। ज्वालानगर के एक 27 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर ज्वालानगर क्षेत्र हॉट स्पाट बना दिया गया है।
ब्लॉक चमरौआ के ग्राम मिलक बिचौला निवासी एक 11 वर्षीय बालक के कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे गांव में खलबली मच गई है। ब्लॉक चमरौआ के ग्राम काशीपुर निवासी 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव को जौहर अस्पताल के अलावा होम क्वारंटाइन किया गया है। एक मरीज दूसरी बार की जांच में भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इनमें टांडा बादली और बिलासपुर के केमरी निवासी मुरादाबाद में प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज भी शामिल हैं।
