शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा को मिले महत्व : सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा को भी विद्यालयों में महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में खेल व व्यायाम …

अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा को भी विद्यालयों में महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में खेल व व्यायाम कराए जाने की बात कही।

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लल्लू सिंह, सांसद संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र नाथ सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम लता और पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। जेडी अयोध्या अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द ही सांसद के प्रयासों से जिले में शिक्षा नया आयाम लिखेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना है हमारे आचरण संस्कार को दिशा प्रदान करते हैं। समारोह में जिले के विद्यालयों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले आदर्श इंटर कॉलेज, राजकरण इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित 200 शिक्षाविदों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें –कानपुर: बलवीर ने सिलेंडर किया चोरी…बाला ने कर दी हत्या, हत्या CCTV में कैद

संबंधित समाचार