लखीमपुर-खीरी: पीड़ित को पीटना पड़ा भारी, चौकी इंचार्ज समेत तीन पर रिपोर्ट के आदेश
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मारपीट के मामले में पीड़ित को ही चौकी में बंद कर पिटाई करने के मामले में सीजेएम चिंताराम ने चौकी इंचार्ज रंजीत यादव सहित तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर एफआईआर की कॉपी अदालत में उपलब्ध कराने के लिए शहर कोतवाल …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मारपीट के मामले में पीड़ित को ही चौकी में बंद कर पिटाई करने के मामले में सीजेएम चिंताराम ने चौकी इंचार्ज रंजीत यादव सहित तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही 24 घंटे के भीतर एफआईआर की कॉपी अदालत में उपलब्ध कराने के लिए शहर कोतवाल को आदेशित किया है।
सीजेएम अदालत मे अर्जी देते हुए, पहाड़ापुर निवासी बिटोला देवी ने बताया कि 6 जनवरी 2022 की शाम को अपने परिवार के साथ आग ताप रही थी तभी गांव में ही रहने वाले सुशील कुमार और उसकी पत्नी नीलम देवी ने हमला कर दिया बुरी तरह पिटाई के बाद बहु चांदनी और पुत्र पुष्पेंद्र उन्हें बचाने आया तो उनके साथ भी मारपीट और लूटपाट किया गया, पीड़ित पुष्पेंद्र ने 112 पुलिस को सूचना दी तो 112 पुलिस ने कार्रवाई की बजाए राजापुर चौकी जाने की सलाह दी।
आरोप है कि राजापुर चौकी में तैनात चौकी प्रभारी रंजीत सिंह यादव के निर्देश पर पीड़ित पक्ष की पिटाई की गई। तैनात पुलिस सिपाही ने अवधेश का नाम लेकर वेत और डंडे से पिटाई कर पीड़ित पक्ष का चालान कर दिया। पुष्पेंद् और शिवनाथ सहित कई सदस्यों को चोटे भी आई थी, लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर दी। सीजेएम चिंताराम ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। रंजीत यादव वर्तमान में एलआरपी चौकी इंचार्ज हैं।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: BJP विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया शोक
